Court परिसर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पेशी पर आए आरोपी सहित Police कर्मी घायल

गया: बिहार के गया से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां शेरघाटी कोर्ट परिसर में कई राउंड गोलियां चली है। गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद पूरा कोर्ट परिसर गूंज उठा। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए फोटू खान पर अपराधियों ने गोली चलाई। उसे दो गोली लगी है। एक पुलिसकर्मी के भी घायल है।

फोटू खान को ही टारगेट करके अपराधियों ने फायरिंग की है। उसके हाथ में गोली लगी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। हालांकि, दो आरोपी फरार हो गए। दरअसल, लोजपा नेता हत्याकांड के आरोपी फोटो खान का मर्डर करने के लिए आए थे।

बता देंकि अगस्त 2023 में लोजपा (रा) के नेता मोहम्मद अनवर की सैलून में बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का फोटू खान आरोपी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *