वही गुरसेवक सिंह सन्यासी समाज सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवा दार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पुलिस की ओर से फोन आया था कि एक युवक गांव दुनने में खाली प्लाट में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। हमारी समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर वहां पहुंचे और युवक को उठाकर सिविल अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वही एएसआई पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवारिक मेंबरों का पता लगने के बाद, जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।Punjab: Youth dies under suspicious circumstances, watch video#Punjab #Youth #dies #under #suspicious #LuvKataria #circumstances #watch #video #TamannaahBhatia #VishalPandey pic.twitter.com/54xgDHyhIC
— Encounter News (@Encounter_India) July 25, 2024
Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

मोगा : जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और समाज सेवी सोसायटी ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया गया है।
Leave a Reply