एक घर में मिले Python के 26 बच्चे, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में से एक के बाद एक अजगर का निकलना शुरू हुआ। घर से कुल 26 अजगर के बच्चे निकले। इतनी बड़ी संख्या में अजगरों को देखकर घर मालिक के साथ मोहल्ले वाले दहशत में आ गए। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त मकान बंद था। जानकारी के अनुसार जयप्रकाश अग्रहरी के बंद मकान में एक मादा अजगर ने 26 बच्चों को जन्म दिया था।

कई दिनों से गांव में एक-दो अजगर के बच्चों को कभी- कभार रेंगते देखा जा रहा था। बुधवार की सुबह भी अजगर के बच्चे बंद घर के बाहर रेंग रहे थे। तभी पड़ोसी की नजर उसपर गई तो उसने शोर मचाया। घर के आसपास अजगर के बच्चों को रेंगता देख लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद मौके पर गांव वाले भी पहुंच गए और मकान मालिक जयप्रकाश को फोन करके इसकी जानकारी दी।

जब मकान को खोला गया, अजगर के 26 बच्चे निकले।  जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर के बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। इलाकानिवासियों में आशंका है कि कहीं कोई विशालकाय अजगर न हो। हालांकि वन विभाग ने लोगों को आश्वस्त किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *