Jalandhar: लाइनमैन की मौत को लेकर कच्चे मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन, JE Prem पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

जालंधर, ENS: वर्कशाप चौक के पास रेत करीब 2 बजे बिजली के खबे पर चढ़ा लाइनमैन को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार निवासी लम्मा पिंड चौक हरदीप नगर के रुप में हुई है। वह एक साल पहले मकसूदां बिजली घर में लाइनमैन के पद पर भर्ती हुआ था और उसकी 2 बच्चियां है। जिसमें से एक 3 माह की है और दूसरी साढ़े 3 साल की है।


मिली जानकारी के अनुसार संजीव अभी कच्चा मुलाजिम है। वहीं संजीव की मौत को लेकर बिजली के कच्चे मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर कच्चे मुलाजिम बिजली दफ्तर शक्ति सदन के बाहर पहुंच गए है। जहां उन्होंने जेई प्रेम पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। इस दौरान मुलाजिमों ने बिजली दफ्तर शक्ति सदन के बाहर धरना लगा दिया है।

मुलाजिमों का आरोप है कि बिजली की रिपेयरिंग से पहले उन्हें प्रेम जेई ने पीछे से लाईट बंद करने की सूचना दी थी। जिसके बाद कच्चे मुलाजिम ने रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। लेकिन बिजली पीछे से पूरी तरह से बंद नहीं की गई थी, जिसके चलते बिजली कर्मी की मौत हो गई। वहीं मुलाजिमों का आरोप है कि पक्का लाइनमैन होने के बावजूद कच्चे मुलाजिम से रिपेयरिंग करवाई गई।

आरोप लगाए गए है कि 85 हजार सैलेरी लेने वाला लाइनमैन हैंडीकैप कालिया वहां पर सीढ़ी पकड़ कर खड़ा रहा, जबकि कच्चे मुलाजिम को रिपेयरिंग के लिए सीढ़ी पर चढ़ा दिया गया। सिविल अस्पताल में इकट्ठे हुए कच्चे मुलाजिमों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *