सड़क किनारे खड़े Truck से टकराया ट्रक, चालक का पैर टूटा

Written by

in

बेतियाः जगदीशपुर-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक ट्रक चालक का पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बैरापरसौनी के पास रात करीब 2 बजे जगदीशपुर से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि खड़े ट्रक का चालक केबिन में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक का पैर टूट गया था। घायल चालक को तत्काल नौतन पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। नौतन थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *