Punjab: DSP Jagdish Bhola के पिता का निधन, अतिंम दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा में लाई पुलिस, देखें वीडियो

बंठिडाः करोड़ों की ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में बंद पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के पिता का देहांत हो गया। वहीं पिता के दर्शन के लिए जगदीश भोला को कड़ी सुरक्षा में पुलिस जेल से बाहर लेकर आई है। इस दौरान पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए जगदीश भोला बठिंडा के गांव रायकलां पहुंचा।

वहीं मीडिया से बातचीत में भोला ने कहा कि मुझ पर दर्ज किए गए नशा तस्करी के केस की सीबीआई जांच करवाई जाए। भोला ने कहा कि अगर मेरा कसूर निकले तो मुझे फांसी लगा दी जाए। मीडिया से बात करते हुए भोला ने कहा कि मैं राजनीति का शिकार हुआ हूं, जो मेरे साथ में केस में थे, वो सब जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन मुझे जमानत तक नहीं दी जा रही।

बताया जा रहा है कि जगदीश भोला के पिता का 24 जुलाई को निधन हो गया था। इसके बाद उनके वकीलों की ओर से सीबीआई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमें कहा गया था कि भोला का अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होना जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया। साथ ही उनसे मेल के जरिए जवाब मांगा गया। वहां से जवाब मिलने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए जेल से बाहर आकर पिता के अंतिम दर्शन करने की इजाजत मिली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *