टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर तीन लोगों की मौत, 10 घायल

यूपी। उत्तर प्रदेश से एक सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। जहां, प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी है। जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गये हैं। वहीं, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पहुँच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार रविवार की सुबह मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही एक टूरिस्ट बस ने एक मालवाहक ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, रिक्शे में सवार 10 लोग घायल हुए है। इन घायलों को सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सभी को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में शामिल एक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग कड़े मानिक से विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रिक्शे में कुल 15 लोग सवार थे। यह हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ जब खम्हरिया दमुआन गांव के सामने मिर्जापुर की तरफ से जा रही टूरिस्ट बस ने इस ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *