तेज रफ्तार Bolero ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 2 की मौत

नई दिल्ली : देशभर में आज सावन के दूसरे सोमवार को लेकर उत्साह है। सुबह से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में जल चढ़ा रहे हैं और पूजन कर रहे हैं। कई भक्त गंगा समेत देश की पवित्र नदियों में डुबकी भी लगा रहे हैं। पूरे देश का माहौल शिवमय है और लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान के साथ पूजन में लगे हुए हैं।

जगह-जगह पर मंदिरों में कांवड़ियों और शिवभक्तों की लाइने लगी हुई हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सेमने आई है। खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग पर देर शाम सड़क हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है।

इस सड़क हादसे में दो कांवड़ियों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग पर देर रात तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी के चपेट में आकर 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *