बड़ा झटकाः Paris Olympics 2024 में जीत के बाद भी भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को फिर खेलना होगा मैच

नई दिल्लीः Paris Olympics 2024 से भारत के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारत के एक दिग्गज खिलाड़ी को पहले राउंड के मैच में जीत दर्ज करने के बाद बड़ा झटका लगा है। भारतीय एथलीट की इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है। ऐसा बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के नियमों के मुताबिक हुआ है। अब इस दिग्गज शटलर को फिर ग्रुप राउंड का मैच खेलना होगा।

पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के दिग्गज शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी। 42 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने 21-8, 22-20 के अंतर से अपने नाम कर लिया था। इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ने ओलंपिक में अपनी विजयी शुरुआत की थी। अब लक्ष्य सेन की इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है। उन्हें फिर से ग्रुप स्टेज का मैच खेलना होगा।

ग्रुप स्टेज में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन के मैच को इसलिए अमान्य करार दे दिया गया क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी को हराया था वो चोट के कारण ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। भारतीय शटलर से हार का सामना करने वाले ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन ने कोहनी में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट को छोड़ दिया है। केविन कॉर्डन के टूर्नामेंट छोड़ने से भारतीय शटलर की मेहनत पर पानी फिर गया।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इस मैच को अमान्य करार दिया है। बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाता है तो सभी मैच स्टैंडिंग से हटा दिए जाते हैं। इस नियम का उद्देश्य प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि शेष खिलाड़ी समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें। इसी नियम के अनुसार इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी और बेल्जियम के जूलियन कैरागी के खिलाफ भी केविन कॉर्डन के होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *