विदेश में भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन सहित 3 पंजाबियों की मौत

लुधियानाः खन्ना के उप-तहसील मलोद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव बुरकड़ा, के दो सगे भाई बहनों और एक दोस्त की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतकों की पहचान 23 वर्षी हरमन सोमल और उसका भाई 19 वर्षीय नवजोत सोमल और दोस्त 23 वर्षी रेशम समाना के रूप में हुई है।

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाईवे पर टायर फटने के कारण हुआ, जिससे गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। दुर्घटनाग्रस्त के दौरान गाड़ी चालक घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त तीनों यात्री गाड़ी से बाहर निकलकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि हाल ही में कनाडा में कम से कम 3 ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें ड्राइवर तो बच गया लेकिन यात्री गाड़ी से बाहर निकल कर गिए गए और गिरने के कारण उसकी मौत हो गई और मरने वाले पंजाब के युवा लड़के और लड़कियां थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *