खड़े ट्राले से टकराए बाइक सवार, 2 लोगों की मौत

घरौंडाः सड़क पर खड़े ट्राले से बाइक टकराने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। हासदा हाईवे पर स्थित बाबा ढाबे के सामने हुआ है। बाबरपुर निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई गोपी, भाई का दोस्त देव व अभिषेक बाइक पर सवार होकर देर रात लगभग डेढ़ बजे करनाल से पानीपत जा रहे थे। जी.टी. रोड पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *