8 पुलिसकर्मियों की Alcohol पीने की वीडियो हुई वायरल, विभाग ने लिया एक्शन

नई दिल्ली :  हाल ही में कुछ पुलिसकर्मियों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। वायरल तस्वीरों में पुलिसकर्मी जाम छलकाते हुए दिखे। ये मामला दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक बिल्डर के यहां पार्टी करने के दौरान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिल्डर के यहां पार्टी में शराब पीने वाले 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब कार्रवाई की गई है।

इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें जैतपुर इलाके में एक बिल्डर के यहां कुछ पुलिस वाले शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ हुक्का पीते हुए और कुछ खाना खाते हुए भी दिखे। इन पुलिस वालों का बिल्डर से किस तरह का गठजोड़ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

जब यह तस्वीर वायरल हुई तो डीसीपी राजेश देव ने मामले का संज्ञान लेते हुए 8 पुलिस वालों को पुलिस लाइन भेज दिया। डीसीपी ने 27 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार एक एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *