Punjab News: Amritpal की बढ़ी मुश्किलें, NSA बढ़ाने की तैयारी में सरकार

Written by

in

अमृतसरः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को एक साल और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अगर 22 अप्रैल से पहले तीसरी बार इसकी अवधि बढ़ाई जाती है तो परिवार पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने नाराजगी जताते एनएसए बढ़ाए जाने को लोकतंत्र और खडूर साहिब के मतदाताओं के साथ विश्वासघात बताया। परिवार का आरोप है कि उन्हें एनएसए बढ़ाए जाने की जानकारी नहीं दी गई है और न ही उन्हें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी है। कुछ लोग नहीं चाहते कि अमृतपाल को रिहा किया जाए। उनका कहना है कि अमृतपाल के जेल में होने के बावजूद राज्य में अपराध और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जो सरकार के माहौल खराब होने के तर्क को गलत साबित करती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *