Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित महान कीर्तन समागम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित महान कीर्तन समागम

Mahabir
Last updated: November 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़। Punjab News: हिंद की चादर, नौवें पातशाह, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा आयोजित आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत आज छावनी बुढ़ा दल में सजे विशाल पंडाल में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंथ-प्रसिद्ध रागी जथों ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की बाणी का कीर्तन करके संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी का श्रवण कर गुरु साहिब की लाजवाब शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Contents
  • गुरु इतिहास के माध्यम से संगतों को आनंदित किया
  • ये रहे उपस्थित
  • श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि दी

गुरु इतिहास के माध्यम से संगतों को आनंदित किया

इस अवसर पर सिख चिंतक और पंथक प्रवक्ता भगवान सिंह जोहल ने मंच संचालन करते हुए संगत को गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। पंथ-प्रसिद्ध भाई साहिब बलविंदर सिंह रंगीला और रागी जथों ने शबद गायन और गुरु इतिहास के माध्यम से संगतों को आनंदित किया। कथा वाचक ज्ञानी हरजीत सिंह हरमन ने श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी और भाई दियाला जी की अद्वितीय शहादत के इतिहास और घटनाक्रम का अत्यंत सुंदर वर्णन किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

भाई साहिब सुखदीप सिंह, भाई साहिब अमरजीत सिंह तान और भाई साहिब जसबीर सिंह (पौंटा साहिब) ने भी रसपूर्ण गुरबाणी का गायन किया। वहीं बाबा सुचा सिंह गुरमत संगीत विद्यालय के प्रिंसिपल भाई सुखवंत सिंह, भाई ईश्वर सिंह लुधियाना के जथे और विद्यार्थियों ने गुरमत संगीत तथा तंत्री वाद्यों के साथ रागों में नौवें पातशाह की गुरबाणी का अद्भुत गायन किया।

Great Kirtan Samagam dedicated to the 350th martyrdom Day
Great Kirtan Samagam dedicated to the 350th martyrdom Day

ये रहे उपस्थित

इस महान कीर्तन समागम में बाबा सरबजोत सिंह बेदी, संत कश्मीर सिंह भूरी वाले, जथेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी (मुखी निहंग सिंह जथेबंदी बुढ़ा दल), संत बलविंदर लंगरां वाले (हजूर साहिब), संत सेवा सिंह रामपुर खेड़े वाले, संत अवतार सिंह सुरसिंघ (मुखी दल पंथ बाबा बिधी चंद जी), संत बलबीर सिंह सीचेवाल, बाबा मनमोहन सिंह बारन वाले, ज्ञानी प्रताप सिंह (पूर्व हेड ग्रंथी हजूर साहिब), बाबा बलविंदर सिंह तरणा दल मेहता चौक।

बाबा गुरदेव सिंह शहीदी बाग, बाबा दर्शन सिंह टाहला साहिब, बाबा जोगा सिंह तरणा दल बाबा बकाला, बाबा जगजीत सिंह मढ़ियां वाले, कार सेवा सरहाली बाबा मिल्खा सिंह, भाई मती दास जी के वंश की सातवीं पीढ़ी से भाई चरणजीत सिंह, भाई मान सिंह तरणा दल, भाई हरजीत सिंह मेहता चौक, बुढ़ा दल के एडवोकेट करणजीत सिंह, भाई भूपिंदर सिंह रामपुर खेड़े वाले सहित अन्य अनेक संप्रदायों के संत महापुरुष भी उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर संगत के रूप में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुड्डियाँ, संजीव अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक्क, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., हरदीप सिंह मुंडियां, लालजीत सिंह भुल्लर, बरिंदर कुमार गोयल, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. करमजीत सिंह, पंजाबी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. जगदीप सिंह, पद्मश्री जगजीत सिंह दरदी, सिख विश्वकोश विभाग के प्रो. परमवीर सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह, सिमरजीत सिंह कंग, प्रदेश महासचिव बलतेज पन्नू, बड़ू साहिब से सुरजीत सिंह, उदासी संप्रदाय से सुखदेव सिंह बैद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कीर्तन समागम में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: भगवंत मान और केजरीवाल ने संगत में शामिल होकर की अरदास
Next Article Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.