चंडीगढ़ः पंजाब को आज नया राज्यपाल मिल गया है। गुलाब चुंद कटारिया ने पंजाब के नए राज्यपाल के पद की शपथ ली। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष शील नागू ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। राजभवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शपथ ग्रहन समारोह में पहुंचे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हुए हैं। उनके अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, फूड एंड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक भी मौजूद हैं।
Punjab: High Court के चीफ जस्टिस ने Gulab Chand Kataria को दिलवाई राज्यपाल पद की शपथ

Leave a Reply