School में 9 साल के बच्चे ने चलाई गोली, एक घायल

सुपौल : बुधवार की सुबह स्कूल में 9 साल के छात्र ने तीसरी क्लास के छात्र पर फायरिंग कर दी। घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड के सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल की है। घायल छात्र की पहचान मोहम्मद आसिफ (12) के तौर पर हुई है। वो तीसरी क्लास का छात्र है। गोली 12 साल के आसिफ की हथेली के आर-पार हुई है। उसका इलाज जारी है। गोली चलाने वाला छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ता है।

उसके पिता सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में ही गार्ड हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि वो अपने पिता की पिस्टल स्कूल बैग में रखकर ले गया और क्लासरूम में साथी पर फायरिंग कर दी। बच्चे के परिवार ने बताया स्कूल के संचालक संतोष कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

 बच्चे को गोली लगने के बाद स्कूल वालों ने परिवार को कॉल कर कहा कि आपके बेटे को हाथ में चोट लगी है। परिवार जब स्कूल पहुंचा तो मामला अलग ही था। बच्चे को बुलेट लगी हुई थी। पिस्टल की मैगजीन भी मौके मिली है। परिवार ने स्कूल के प्रिसिंपल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ऐसे कैसे बच्चे स्कूल में पिस्टल लेकर आ जाते हैं। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *