Punjab: पुरानी रंजिश के चलते देर रात चलें ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

अमृतसरः नवी आबादी फैजपुरा इलाके में देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के घर पर जाकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हलमे की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसका केस 25 जुलाई को फैजपुरा थाने में चल रहा है। जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने देर रात उनके घर में आकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

उधर, फैजपुरा थाने के अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना हमें मिली है। मामले को लेकर जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर दोनों पक्षों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *