Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए विधायक गोगी, सीएम मान, स्पीकर कुलतार संधवा ने दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले वेस्ट विधानसभा सीट से आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी का KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में अतिंम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम भगवंत मान, स्पीकर कुलतार संधवा सहित कई दिग्गज नेताओं ने गुरप्रीत गोगी को नम आंखों से विदाई दी। बता दें कि विधायक गोगी के आवास पर पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे जिन्होंने नम आंखों से विधायक गोगी को श्रद्धाजंलि दी।

इस मौके पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने उनके गुरप्रीत गोगी के परिवार के साथ दुख सांझा किया और उन्हें दुख सहन करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। वहीं गुरप्रीत गोगी के निधन पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी दुख प्रगट किया है। वहीं पंजाब मुख्यमंत्री सीएम मान की मां हरपाल कौर भी भी श्रद्धांजलि देने पहुंची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *