महाविद्यालय ऊना में नए छात्रों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम आयोजन

ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में नव-प्रवेशित छात्रों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम “आरम्भ” (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन गुरूवार को किया गया है। इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा रहीं। उन्होंने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के नवप्रवेशित कला संकाय, वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय में दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय में होने वाले समस्त गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कार्यक्रम नए विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उन्हें कॉलेज में अपना रास्ता तलाशने में मदद करता है और उन्हें कॉलेज के माहौल में समायोजित होने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। वे कॉलेज के प्राचार्य, कॉलेज के शिक्षण और गैर-शिक्षण सदस्यों से मिलते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान, आमतौर पर विद्यार्थी कॉलेज की विभिन्न प्रकोष्ठों और उनकी गतिविधियों, अवसंरचना सुविधाओं, सीखने के संसाधनों, शिक्षण पद्धति और कॉलेज की संस्कृति के बारे में समझते हैं। वे कॉलेज जीवन के दौरान अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में सीखते हैं और कैसे वे वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किए गए ‘शिक्षण और सीखने के व्यावहारिक दृष्टिकोण’ की मदद से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम और विनियम, आचार संहिता, परिसर की सुरक्षा और शैक्षणिक कैलेंडर से परिचित कराया जाता है।

मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने उन्नमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित नये छात्रों को ज़िले के सबसे पुराने और बड़े महाविद्यालय के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थान में दाख़िला लेने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने और संवारने में हमारे अध्यापक वर्ग हर संभव आपके मददगार साबित होंगे। आप अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने और अपने परिवार के सपने को साकार करें। आपका मक़सद सिर्फ़ डिग्री लेना ही नहीं होना चाहिये। समाज में एक मिसाल बनना और अपने मानवता का परिचय देना भी है। इसके अलावा उन्होंने इस कार्यक्रम का उद्देश्य, छात्रों को महाविद्यालय की कैंपस सेवाओं, परीक्षा प्रणाली, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, सरकार की योजनाओं, बस पास की सुविधा, महाविद्यालय के नियमों, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न क्लबों, छात्रावास सुविधाओं और अनुशासन से भी अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ राजकुमार ने अवगत कराया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ संजय वर्मा ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पूरे परिसर का वर्चुअल टूर कराया। इसके साथ ही सभी विभागों के फैकल्टी से विद्यार्थियों की जान-पहचान कराई। डा भगवान दास ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तरफ़ से विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों कों प्राप्त करने के तरीक़े को विस्तृत से बताया।विज्ञान संकाय की सहायक प्रोफ़ेसर श्वेता शर्मा ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ.  ने सभी नवांगतुक छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौक़े पर महाविद्यालय की गृह-पत्रिका “सोमभद्रा” का विमोचन प्राचार्या ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के फैकल्टी सदस्य समेत नान टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. मदन लाल ने किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *