Punjab : मोमबत्ती से घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियाना : टिब्बा रोड पर घमोड़िया कालोनी की गली नंबर-1 में देर शाम को एक घर में धमाका होने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस समय घर में आग लगी, उस समय घर में कोई नहीं था। जिससे जानी नुकसान से तो बचाव हो गया। लेकिन घर में रखा सामान जल गया।

घर की मालकिन सविता रानी ने बताया कि वह किसी काम के बाजार गई थी। बच्चे भी काम पर गए थे, थोड़ी देर बाद जब घर लौटी तो देखा की घर को आग लगी हुई थी। उसने बताया कि बिजली जाने के बाद घर में अंधेरा हो गया था। उसने रसोई में मोमबत्ती जला दी। जिसके बाद खुद बाजार चली गई। जिसके बाद आग लग गई।

 लोगों ने बताया कि जैसे ही मोमबत्ती जलाई तो पहले से ही गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज थी। जिस कारण रसोई में गैस के रिसाव के कारण धमाका हो गया। लोगों ने बताया कि घर में दो गैस सिलेंडर रखे थे। जिसे लोगों ने किसी तरह करके घर से बाहर निकाले और बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर आग गैस सिलेंडर को पकड़ लेती तो आस-पास के घरों को भी नुकसान हो सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *