Jalandhar: कारोबारी को गोली लगने के मामले में Doctor का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके जवाहर नगर कोठी नंबर 40 में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैनक बाजार का कारोबारी मानव खुराना गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं ग्लोबल अस्पताल के डॉक्टर का बयान सामने आया है। डॉक्टर ने बताया कि इमरजेंसी में एक व्यक्ति उनके पास उपचार के लिए आया था।

डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालात उस समय काफी गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद रिश्तेदारों से बात करने के बाद मरीज की सर्जरी की गई। उन्होंने कहा कि ब्रेन में बड़ा कलोट था जिसे निकाला गया है। वहीं बुलेट भी निकाल दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता देंकि एपीजे स्कूल से पढ़ें मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि मानव की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और आज सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने यह कदम उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *