Punjab: कई खंबे क्षतिग्रस्त करता हुआ Showroom में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी शहीद भगत सिंह के अतंगर्त आते इलाके में देर रात करीब 12 बजे तेजरफ्तार ट्रक चालक का सुतंलन बिगड़ने से ट्रक कई खंबों को तोड़ते हुए फर्नीचर के शोरूम में घुस गया। इस घटना में बिजली का खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के दौरान बिजली के खंबे गिरने से विकास नगर सहित कई इलाकों में बिजली देर रात से गुल रही। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में बिजली शुरू हो गई, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में बिजली बंद है।

वहीं ड्राइवर के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कर राहगीर मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को कैबिन से बाहर निकाला। खून से लथपथ हालत में ट्रक ड्राइवर को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल ने कहा कि रात 12 बजे के बाद तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसके चलते करीब 200 मीटर तक बिना रुके कई खंबे तोड़ता हुआ शोरुम में घुस गया।

इस घटना में शोरूम का काफी नुक्सान हुआ है। पूर्व पार्षद ने बताया कि ट्रक चालक ने शराब पी हुई थी। पूर्व पार्षद ने कहा कि हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। हालांकि कुछ इलाकों का लोड बदलवाकर बिजली शुरू करवा दी। कई इलाकों में अभी राहत कार्य जारी है। ड्राइवर की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस चौकी शहीद भगत सिंह ने ट्रक को कब्जे में लिया है। उधर, पुलिस मुताबिक अभी किसी की कोई शिकायत नहीं मिली। ड्राइवर की जल्द पहचान कर ली जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *