Punjab: मंदिर की Parking के बाहर युवक ने किया हंगामा, सेवादारों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियाना : बीती रात श्री दंडी स्वामी मंदिर की पार्किंग के बाहर एक युवक द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। हंगामा करने वाला व्यक्ति पार्किंग का पड़ोसी है। युवक ने अपनी कार पार्किंग के मेन गेट के बाहर खड़ी की थी। पार्किंग में ड्यूटी पर मौजूद बुजुर्ग सेवादार ने उसे कार हटाकर कहीं और पार्क करने को कहा, क्योंकि वहां ट्रैफिक जाम था। गुस्साए युवक ने पार्किंग सेवादार के मुंह पर मुक्का मारा और ईंट से वार कर दिया। जिससे उसको चोटें लगी है।

घायल की पहचान रजिंदर के तौर पर हुई है। राजिंद्र कुमार ने बताया कि युवक मंदिर पार्किंग के बाहर जबरन अपनी कार पार्क कर रहा था। उसे कार साइड करने के लिए कहा क्योंकि सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। गुस्से में आकर युवक ने उन पर हमला कर दिया। रजिंदर ने बताया कि लोग उन्होंने सिविल अस्पताल में लेकर आए है। जहां उन्होंने अपना मैडिकल करवाया है। इस मामले की सूचना  पुलिस को दी गई।

पुलिस ने जब आरोपी युवक को नहीं पकड़ा तो सेवादारों ने रात सड़क जामकर दी। वही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर एडीसीपी शुभम अग्रवाल सहित 5 थानों की पुलिस मौके पर पुहंची। मंदिर के मुख्य सेवादारों और घायल रजिंदर ने बयान लिखवाए। एडीसीपी अग्रवाल ने सेवादारों को आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपी युवक पर मामला दर्जकर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *