Selfie लेते समय गहरी खाई में गिरी युवती, देखें वीडियो

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के सतारा में एक युवती को सेल्फी लेना भारी पड़ा। सेल्फी लेने के चक्कर में युवती उनघर रोड के पास बोर्ने घाट में गिर गई। गांव के लोगों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया और उसकी जान बच गई।  इस हादसे के बाद युवती बेहद डर गई और घायल हो गई। पीड़ित युवती अपने मित्र के साथ घाट घूमने आए थी।

सेल्फी की मस्ती और लापरवाही से उसकी जान पर आफत बन गई। महाराष्ट्र में बारिश के मौसम में युवती अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी। यहां सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसला और वह घाट में गिर गई। 100 फीट गहरे घाट में गिरी युवती को रस्सी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह घायल युवती को घाट से बाहर खींचकर बाहर निकाला। युवती के रेस्क्यू के लिए एक व्यक्ति रस्सी के जरिए नीचे गया और घाट की झाड़ियों में फंसी युवती को बाहर निकाला। जिसके बाद युवती को अस्पताल भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *