Punjab: सुए में मिला नौजवान का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः गांव धल्लेके के सुए से एक नौजवान की लाश मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सुए से युवक का शव बाहर निकाला। युवक का चहरा काफी खराब होने के चलते पहचान नहीं हो पीई।

जिसको देखते पुलिस ने युवक की पहचान केलिए शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की उम्र करीब 32 से 35 के करीब लगती है। उसने सफेद रंग का पजामा पहना हुआ है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *