Car और Truck की टक्कर, भाई-बहन सहित 4 की मौ’त, 6 घायल

नई दिल्ली : सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई‌। 6 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मोनिका (24) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, राजन (22) पुत्र कचरूलाल प्रजापत, रेखा (42) पत्नी ईश्वर लाल प्रजापत और धापू देवी (65) पत्नी हीरालाल प्रजापत के तौर पर हुई है। मोनिका और राजन भाई-बहन थे। धापू देवी और रेखा मां-बेटी थे।

 शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवार की एक महिला ऋषिकेश में भागवत कथा कार्यक्रम में गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना के बाद परिजन ऋषिकेश पहुंचे।

परिजन ने शव घर लाने के बजाय उसका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में ही किया। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन घर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई। वह कार का बैलेंस खो बैठा और कार पीछे से ट्रक में घुस गई। अर्टिगा कार में सवार सभी 10 लोग मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *