Punjab News: मानसिक तौर पर कमजोर युवती के साथ Gang Rape, 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर युवती की मां ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना दयालपुरा के प्रभारी एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। इनमें एक 15 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। 13 अप्रैल को उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाली युवती मेले में ले गई थी। किशोरी शाम तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश की तो वह एक सरकारी स्कूल से मिली। उक्त युवकों ने यहां पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को वहां छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आरोपित मनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, दिलवर सिंह, हरदीप सिंह, विशाल सिंह और मंगलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की माननीय अदालत में रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी और आरोपी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *