वही हॉकी कोच अवतार सिंह ने भारतीय टीम की जीत को लेकर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10 खिलाड़ियों के दम पर खेल रही टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। कोच ने पीआर श्रीजेश की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैच में अहम रोल रहा। उन्होंने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम से टीम में 6 खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन्होंने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।A famous victory!!!!
What a game. What a Shootout. Raj Kumar Pal with the winning penalty shot. We are in the Semis. India India 1 – 1 Great Britain SO: 4-2 Harmanpreet Singh 22′ (PC) Lee Morton 27′ #Hockey #HockeyIndia #IndiaKaGame #HockeyLayegaGold… pic.twitter.com/S01hjYbzGr — Hockey India (@TheHockeyIndia) August 4, 2024
Semi-Final में पहुंची Hockey Team, कोच का आया बयान, देखें वीडियो

नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। फुल टाइम तक दोनों का स्कोर 1-1 से बराबर था। लेकिन शूटआउट में पीआर श्रीजेश के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल में एंट्री की है। वहीं भारतीय टीम की जीत को लेकर भारतीय हॉकी के टीम के प्लेयर हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह ने हॉकी की पूरी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैच में भारतीय टीम की जीत से वह काफी खुश है। युदविंदर सिंह ने कहा कि इस मैच में पूरी टीम ने काफी जोर लगाया, वहीं उन्होंने पीआर श्रीजेश की काफी तारीफ की। कोच ने कहा कि हम आज करते हैं की टीम फाइनल में जगह बनाए। उन्होंने कहा कि अब हम गोल्ड का सपना देख रहे हैं और यह सपना हमारा भारतीय हॉकी टीम इस बार पूरा करेगी।
Leave a Reply