इन राशियों में 70 साल बाद बना अद्भुत संयोग

नई दिल्ली: भगवान शिव को समर्पित सावन यानी श्रावण माह का पवित्र महीना चल रहा है। इस पावन माह के दौरान जो व्यक्ति सच्चे दिल से भगवान शिव की आराधना करता है, उसके ऊपर देवों के देव महादेव की कृपा बनी रहती है। आज से 70 साल बाद 3 राशियों में अद्भुत संयोग बनने जा रहा है।

ग्रहों की अनुकूलता के कारण आने वाले दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहेंगे। घरवालों के बीच प्रेम विकसित होगा। बिजनेसमैन यदि हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा छात्रों के आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

कुंभ राशि के लोगों के दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ हो सकती है। रचनात्मक रूप से कार्य करने से छात्रों को लाभ मिलेगा। परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। शत्रु पक्ष और विरोधियों से कारोबारियों को छुटकारा मिल सकता है। रोजगार के मामले में बेरोजगार लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

कला के क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। जो लोग धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में धनु राशि के लोगों की जीत हो सकती है। दर-दर भटकने के बाद आखिरकार बेरोजगार लोगों के रोजगार की तलाश पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के पावन माह का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो गया है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन होगा। इस बार श्रावण का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दिन 70 साल बाद अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार सोमवार के दिन से श्रावण मास की शुरुआत हुई है और समापन भी सोमवार पर ही होगा।

आज से कम से कम 70 साल पहले श्रावण मास का आरंभ सावन सोमवार, सर्वार्थ सिद्धि और श्रवण नक्षत्र के साथ हुआ था। इसी वजह से सावन मास का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। इसके अलावा इस बार सावन के दौरान आर्द्रा नक्षत्र, रवि योग, शुक्रादित्‍य योग, गजकेसरी योग, हर्ष योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, बुधादित्य योग, कुबेर योग, शश योग, वज्र योग और नवपंचम योग का भी निर्माण हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *