Punjab: लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से मिला शव, देखें वीडियो

गुरदासपुरः गांव जांगला के लाहौर ब्रांच नहर में 5 दिन से लापता एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान प्रभदीप सिंह निवासी जांगला के रूप में हुई है। मृतक युवक 31 जुलाई को किसी के साथ घर से गया था। उसके बाद वह लापता चल रहा था। जिसका शव रविवार को गांव जगदेव कलां के पास से गुजर रहे नाले में मिला। मृतक युवक की मां और बहन ने बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए है।

मृतक की मां पलविंदर कौर ने बताया कि 31 जुलाई की रात 8 बजे गांव भरथवाल का एक व्यक्ति उसके घर आया और बेटे प्रभदीप सिंह को अपने साथ लेकर चला गया। जब अगले उक्त व्यक्ति से बेटे के बारे में पूछा तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति का फोन बंद आने लगा। जिसके बाद हमें प्रभदीप सिंह के शव की सूचना मिली।

परिजनों का कहना है कि बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। मृतक युवक की बहन पलकदीप कौर ने बताया कि भाई को साथ ले जाने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि झंडिर कलां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संगतपुरा गांव के पास नहर लाहौर ब्रांच में एक शव मिला है। जिसकी पहचान प्रभदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते कहा कि उनके भाई के हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए।

दूसरी तरफ थाना घनिएके बांगर के एएसआई आनंद सिंह ने बताया कि मृतक प्रभदीप सिंह की मां पलविंदर कौर की शिकायत मिली है। शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि जंदीर कलां थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर अस्पताल भेज दिया है। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *