Punjab: महिला का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

मोगाः गांव खोसा रणधीर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान महिंदर कौर के रूप में हुई है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया घटना की सूचना इलाका निवासियों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सरपंच जरनैल सिंह ने बताया के मृतक महिंदर कौर का पति दर्शन सिंह 11 बजे के करीब घर से मेरे पास मिलने आया था। जब वह 12 बजे के करीब वापिस घर आया तो देखा उसकी पत्नी ऊपर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था। इस घटना में महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसने मुझे ओर अपने बेटे को फोन के जरिए घटना के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने बताया कि दर्शन सिंह के दो बेटे है। जिसमें से एक बेटा गांव में ही अलग घर में रहता है और दूसरा बेटा दुबई गया हुआ है। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्रवधू साथ के मकान में रहती है।

सरपंच ने कहा कि दर्शन सिंह और उसकी पत्नी दोनो ही यहां अकेले रहते थे। सरपंच ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने महिंदर कौर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि दर्शन सिंह के परिवार का उनकी पुत्रवधू के साथ वूमन सेल में केस चल रहा था, कल उसकी तिथि है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी अमरजीत सिंह ने बताय कि हमें सूचना मिली थी कि खोसा रणधीर गांव में महिला का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास लोगों को परिवारिक मैंबर से पूछताछ कर रहे है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *