Punjab : Petrol छिड़ककर युवक को लगाई आग, देखें वीडियो

मोगा : युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। जिले के गांव समाध भाई के रहने वाले 19 वर्षीय युवक पर गांव के ही लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पीड़ित की माता कुलविंदर कौर ने कहा कि उसका बेटा दूध लेने गया था।

इसी दौरान गांव के रहने वाले लाडी और उसके साथियों ने उनके बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाघा पुराना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित मां ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

पीड़ित गुरविंदर सिंह के चाचा ने जानकारी देते हुए कहा कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ नशे को लेकर बहस हो रही थी। इसी दौरान गुरविंदर सिंह ने इसका विरोध किया और वहां से निकलने ही लगा, तो उक्त युवकों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *