Punjab: मामूली विवाद को लेकर इस इलाके में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला से सामने आया है। जहां दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में बाइक पैर पर चढ़ने को लेकर विवाद हो गया था।

जिसके बाद दोनों पक्षों में बढ़े विवाद के दौरान प्रवासी बृजलाल बीच-बचाव करने आया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल बृजलाल को फरीदकोट रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी परमजीत सिंह संधू ने कहा कि घटना के दौरान कर्मे के पैर पर बाइक चढ़ गया।

इस दौरान प्रभजोत तेज, गुरी भी बाइक पर आए और दोनों में झगड़ा हो गया। जिसमें कर्मा ग्रुप ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष अन्य युवकों को लेकर आ गया और गोली चला दी। इस घटना में गोली लगने से प्रवासी घायल हो गया, जबकि अन्य 2 लोगों को मामूली चोटें लगी है। डीएसपी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *