Punjab: चंद पैसों के लिए किया प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

मोदाः पंजाब के ज़िला मोगा के गांव घलकलां से चंद पैसों के लिए एक खेत मज़दूर का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर बिहार राज्य जिला सहरसा का है जो पिछले कई सालों से मौगा ज़िले में मजदूरी का काम  करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम चंटू राम बताया जा रहा है। मृतक का गुरप्रीत सिहं के साथ पैसों का कुछ लेनदेन था जिसे लेकर गुरप्रीत सिंह देर रात 9 बजे के करीब मृतक मज़दूर से अपने पैसे लेने के लिए गया। वहीं इनमें दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके चलते खेत मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। घायल मज़दूर को मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वही जानकारी देते हुए एस.आई. गुरसेवक सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 साल निवासी बिहार का रहने वाला था जो यहां मज़दूरी करता था । कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर इन मज़दूर ओर गुरप्रीत सिहं के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें मज़दूर गंभीर जख्मी हो गया। उसे असप्ताल पहुंचाने का मज़दूर की मौत हो चुकी थी। पुलिस नें इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तालाश की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *