श्री पी.एस.एम. पब्लिक स्कूल, देहलां में मनाया तीज का पावन पर्व

ऊना/ सुशील पंडित : श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां में तीज के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। अभिभावक व बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकें पहन आए और रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ने भंगड़ा, गिद्दा व सावन के गीतों पर नृत्य करते हुए झूले का आनन्द लिया। स्कूल की ओर से आए हुए अभिभावकों के लिए कुछ मजेदार प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। जिसमें  सर्वश्रेष्ठ अंकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती सुमन राणा व आशा राणा, द्वितीय स्थान पर रेखा देवी और तीसरे स्थान पर निशा शर्मा रहीं। बैलून प्रतियोगिता में रजली प्रथम, सुमन राणा, द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में नम्रता प्रथम रही। विद्यालय की तरफ से विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के संचालक डा. हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि तीज का त्योहार हिन्दुओं का त्योहार होता है। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में आता है। तीज के त्योहार के दिन कुंवारी लड़कियाँ योग्य वर की प्राप्ति के लिए तीज का व्रत रखती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन ही माता-पार्वती भगवान शिवजी को मिली थी। इस दिन पूजा-पाठ करने से दंपती के रिश्तों में मिठास आती है। सभी अभिभावकों व बच्चों ने स्कूल में लगे झूले का भी आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय की ओर से आई हुई सभी महिलाओं को मेंहदी लगाई गई। इस दौरान विद्यालय की सह-संस्थापिका वन्दना सिंह, मुख्याध्यापिका तमन्ना शर्मा, उप-मुख्याध्यापिका मीनाक्षी जसवाल, सुमन कुमारी, सर्वजीत कौर, प्रीति,  मोनिका देवी व सुखदीप कौर मुख्य रूप से उपस्थित रही व कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *