शादी समारोह में गई महिला और दोहिते को DJ वाली गाड़ी ने कुचला

Written by

in

सीकरः जिले के एक शादी समारोह में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जहां, टेंट के नीचे सो रही महिला और उसके 2 साल के दोहिते को डीजे वाली गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी देते हुए बलारां थाना के एसएचओ नेकी राम ने बताया कि झालावाड़ के पहाड़पुर की रहने वाली महिला गुलाबबाई (45) शादी समारोह में बर्तन वगैरा धोने का काम करती है। रविवार को वह अपने 2 साल के दोहिते निर्मल के साथ शादी समारोह में बर्तन साफ करने आई थी। इस दौरान काम खत्म करने के बाद वह अपने दोहिते के साथ टेंट के नीचे सो रही थी कि इस दौरान डीजे की गाड़ी दोनों पर चढ़ गई।

शादी में करीब 150 कैटरिंग और बर्तन साफ करने वाले मजदूर काम कर रहे थे। घटना में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं महिला को गंभीर हालत में झुंझुनूं के नवलगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने डीजे चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *