करण भूषण के काफिले की फॉर्च्यूनर ने दो लोगों को रौंदा, एक महिला गंभीर घायल

यूपी: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बीच एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत गंभीर बनी है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के करीब बुधवार की सुबह हुआ है। दुर्घटना के बाद स्कोर्ट में चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़कर मौके से बाकी लोग भाग गये।

सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क पर विरोध के साथ-साथ आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकने की कोशिश भी की। हादसे के बाद कटराबाजार, परसपुर, कौड़िया व करनैलगंज थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *