बड़े मियां तो बड़े मियां,छोटे मियां सुभान अल्लाह: भुट्टो

राज्य में महिलाओ को 15 सौ तो मिला नहीं,अब 85 सौ देने की एक और गारंटी,
राज्य सरकार पर जनता की दस गारंटियों का बोझ, एक गारंटी भी नही हुई पूरी: भुट्टो 
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के टक्का में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह, यानी डेढ़ वर्ष पूर्व जो सुक्खू सरकार ने दस गारंटियों को देकर सत्ता हासिल की थी, उन गारंटियों को डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाए।  अब जब लोकसभा चुनावों के साथ राज्य में उपचुनाव होने जा रहे हैं तो दिल्ली से बड़े नेता 85 सौ रुपए प्रति माह देने की बात मंच से कर रहे हैं। लेकिन बीते विस चुनावो के 15 सौ प्रति माह 18 वर्ष की से ऊपर महिलाओं को देने का वादा किया था, वह डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं हुआ। अब लोकसभा चुनावों में हर महिला को 85 सौ रुपए प्रति माह देने की एक और झूठी गारंटी दी जा रही है।
भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने मुझे पांच वर्ष के लिए चुना था लेकिन जब 14 माह के कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा कुटलैहड़ की जनता के लिए एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं दी गई,व कुटलैहड़ में पूर्व भाजपा सरकार में 22 सरकारी कार्यलय जो जनता की सेवा के लिए खोले गए थे, हमारे लाख प्रयत्न करने  पर भी नहीं खोले गए। तो फिर मजबूरन हमें इस निक्कमी सरकार से नाता तोड़ना पड़ा। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है।  हम भी अपने विधान सभा क्षेत्र में उसी प्रकार जनता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहते थे लेकिन कुटलैहड़ की जनता द्वारा बताई गई समस्याओं का जब सरकार समाधान ही नहीं कर रही थी।
और हमने जो भी कुटलैहड़ की जनता की आवाज को सूबे के मुख्यमंत्री के पास लेकर जाते। उस समस्या को पूरा करने से पहले ही हमें इनकार मिल जाता। जब कोई काम ही इस निकम्मी सरकार ने नहीं करना था तो फिर सरकार में केवल सैलरी के लिए क्यों कुर्सी पर बैठकर आराम करना।  भुट्टो ने कहा कि यह राज्य की पहली सरकार बनी है। जिसका डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोई कार्य की उपलब्धि नहीं है। जो चुनावो के बीच जनता में लेकर जाए। भुट्टो ने कहा कि राज्य में सुक्खू सरकार बनाम विस उपचुनाव हो रहे है। और हर मंच हर जनसभा में सुक्खू साहब केवल भुट्टो भुट्टो की माला का जाप करके चुनाव समय निकाल रहे है।
जैसा गुरु वैसा चेला,न सुक्खू सरकार की कोई उपलब्धि, न कांग्रेस प्रत्याशी की कोई पहचान
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि इतिहास में पहली बार गुरु अपने शिष्य को लेकर गली गली घूमकर समर्थन मांग रहे है। जैसा गुरु वैसा चेला। न गुरु सुखबिंदर सुक्खू सरकार की कोई डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उपलब्धि जय। जो जनता को बताए। और न ही चेला जो कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी है। उनकी कोई अपनी पहचान हैं। केवल कुटलैहड़ से विधायक की कुर्सी तक पहुंचने के लिए गुरु चेला झूठी गारंटियों को लेकर कभी दिल्ली से तामीरदार बुला रहे है। तो कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा कर और सरकारी कर्मचारियों को तबादले का रॉब दिखाकर समर्थन की अपील कर रहे है। भुट्टो ने दावा किया कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में गुरु चेले की जोड़ी फ्लॉप करार होने जा रही है। और कुटलैहड़ में भाजपा की जीत जनता ने सुनिश्चित कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *