ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब भर में जहां लोकसभा चुनाव का माहौल है तो दूसरी तरफ अमृतसर में डकैती की वारदातें सामने आ रही हैं। लेकिन अब पुलिस इन घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती दिखा रही है। वहीं, 15 मई को अमृतसर के मजीठा रोड इलाके में एक ज्वैलर्स की दुकान पर हुई डकैती की घटना को पुलिस ने ट्रेस कर लिया और उस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी टू प्रभजोत सिंह विरक ने बताया कि पुलिस ने 15.05.24 को मामला दर्ज किया था जिसमें मजीठा रोड पर केवी ज्वैलर्स की दुकान में 14-05-2024 को रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त दुकान में तोड़फोड़ की गई थी। दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर समेत भारी मात्रा में चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और इस मामले में पुलिस ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी बिक्रमजीत सिंह उर्फ ​​काका लवजीत सिंह उर्फ ​​लव और अरुण कुमार के रूप में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *