महाविद्यालय ऊना में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन

ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा की अनुमति से यूथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन वृहस्पतिवार को किया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि इस से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने जागरूकता रैली की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता लाने में मददगार साबित होते हैं। इस रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसायटी की संयोजक डॉ. अलका शर्मा और कमेटी के अन्य सदस्य जग मोहन, परवीन सैनी, डॉ. वरुण धीमान एवं डॉ. शिवानी भगत मौजूद रहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *