Punjab: बसंती रंग में सजा निशान साहिब, सिंह साहिबानों ने की अरदास, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर में आज सिंह साहिबानों की ओर से निशान साहिब को बसंती रंग की पोशाकें के साथ सजाया गया। पोशाकें सजाने से पहले संगत की मौजूदगी में वाहेगुरु के आगे अरदास की गई। जिसके बाद संगत में प्रसाद वितरित किया गया उसके बाद निशान साहिब को बसंती रंग में सजाया गया।

बता दें कि सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पिछले दिनी बैठक कर निशान साहिब का रंग बदलने का फैसला लिया था। जिसमें फैसला लिया था कि निशान साहिब का रंग केसरी की जगह पर अब बसंती होगा। पहले अधिकतर गुरुद्वारों में निशान साहिब का रंग केसरिया था जो कि अब केवल बसंती या फिर सुरमई रंग में ही दिखाई देगा। जिसके बाद आज निशान साहिब पर केसरी रंग की पोशाकें चढ़ाई गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *