Punjab: डबल मेडल विजेता Manu Bhaker से CM Bhagwant Mann ने की मुलाकात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में इतिहास रच भारत के लिए निशानेबाजी में मेडल जितने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर से पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की। मनु भाकर दो कांस्य पदक जीत कर निशानेबाज मनु भाकर हाल ही में स्वदेश लौटी। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का पेरिस ओलंपिक में खाता खोला था।

इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता।इससे वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली भारतीय बन गईं। इसके बाद उनके पास तीसरा ओलंपिक पदक जीतकर एकमात्र भारतीय बनने का इतिहास रचने का मौका था लेकिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वह मामूली अंतर से चूक गईं थीं और चौथे स्थान पर रही थीं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *