गाजा की चिंता, मगर बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार पर कांग्रेस चुप क्यों: अनुराग ठाकुर

ऊना सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लोकसभा में बोलते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन्हें गाजा की तो चिंता है मगर मगर बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रही ज़्यादती पर इनकी चुप्पी ख़तरनाक है।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में जो कुछ घटा उसे लेकर हम सभी चिंतित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया को सिर्फ़ बधाई ही नहीं दी बल्कि बांग्लादेश में हिंदुओं व धार्मिक अल्पसंख्यकों की शांति, सुरक्षा व विकास को सुनिश्चित करने की बात भी कही। लेकिन यह दुर्भाग्य ही है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हिंदूओं की सुरक्षा की कोई बात नहीं की ना ही उसका उल्लेख तक किया”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “गाजा को लेकर कांग्रेस पार्टी बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहाँ के हालात को लेकर समय समय पर अपनी चिंताएँ ज़ाहिर करती है मगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अपना मुँह सिल लेती है। आख़िर ऐसी क्या मजबूरी है कि कांग्रेस और राहुल गांधी को गाजा की चिंता तो है, मगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलने में इनके होंठ सिल जाते हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी गाजा की चिंता में लंबे-लंबे लेख लिखते हैं मगर इनका दोहरा मापदंड कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा पर इनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *