पंजाबः डिवाइड से टकरा Alto Car पलटी, 3 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः अमृतसर से लुधियाना में एक नाबालिग विचाराधीन कैदी को शिमलापुरी स्थित बाल सुधार केंद्र में छोड़ने आई आल्टो कार दुगरी पुल पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में नाबालिग विचाराधीन कैदी सहित 2 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने अपने निजी वाहन से सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में नाबालिक विचाराधीन कैदी को गंभीर चोटें होने के चलते भर्ती किया गया। वहीं घटनास्थल पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की।

अमृतसर के थाना छरेटा के एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि लुधियाना में एक नाबालिक विचाराधीन कैदी को शिमलापुरी स्थित बाल सुधार केंद्र में छोड़ने आ रहे थे, जहां रास्ते में दुगरी पुल पर कार का संतुलन खोने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर राहगीरों ने कार को सीधा कर घायलो को बाहर निकाल सिविल अस्पताल में पहुंचा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *