Punjab : फर्जी DSP व International Kabbadi Player गिरफ्तार

लुधियाना : खन्ना के थाना दोराहा अधीन आते गांव कद्दों के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी करणवीर शर्मा को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया। करणवीर पंजाब पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर नेहरू पार्क में घूम रहा था। एक अन्य युवक उसके साथ था, जो फिरोजपुर जिले का बताया जा रहा है।

श्रीनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर पुलिस आजादी दिवस और अमरनाथ यात्रा से जोड़कर जांच कर रही है कि आखिर वे यहां क्या करने आए थे। क्या किसी प्रकार की बड़ी साजिश तो नहीं थी। बता दें कि करणवीर कबड्डी के नामवर परिवार से है।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर श्रीनगर में घूम रहे पंजाब के इन दोनों युवकों को श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं। बुधवार देर रात को डल झील के किनारे स्थित नेहरू पार्क के निकट तैनात पुलिसकर्मियों को दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

दोनों पुलिस की वर्दी में थे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने पहले खुद को पुलिस अधिकारी बताया, लेकिन जब उनसे पहचान पत्र व बाकी दस्तावेज मांगे गए तो वे उल्टे-सीधे बयान देने लगे। इसके बाद दोनों को नेहरू पार्क थाने ले जाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *