नहाने गए तीन दोस्तों की मौत

नई दिल्ली : बिहार के आरा में रविवार की सुबह डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिकेश कुमार(20), शुभम कुमार(15) और अतुल कुमार शुक्ला(18) के तौर पर हुई है। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौआं की है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सभी मृतक आरा नगर थाना के देवनगर मझौआ निवासी है। बताया जा रहा है कि सुबह चार दोस्त क्रिकेट खेलने के लिए जमा हुए। हवाई अड्डे इलाके में गए थे।

जहां क्रिकेट खेलने के बाद तीन दोस्त नहाने के लिए पानी में गए और एक दोस्त बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन लड़के जो नहाने के लिए पानी में गए थे, वह डूब गए। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद हम लोगों ने डायल 112 पर फोन किया, जिसके बाद भी पुलिस की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। इसे लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सात बजे के आस-पास तीन लड़के गए थे, सभी ट्यूब लेकर नहाने के लिए उतरे एक लड़का नहीं गया।

जब तीनों लड़के डूबने लगे तो उसने चिल्लाना शुरू किया। वहां पर बहुत ज्यादा गड्ढा है। वो लोग डूबने लगे तो आस-पास मौजूद लोग कोई बचाने नहीं आया। उसके बाद 112 पर फोन किए, लेकिन कोई नहीं उठाया उसके बाद जब फोन लगा तो बहुत देर तक कोई नहीं आया। जब हमलोग अपने से तीनों शव को पानी में से बाहर निकल लिए, तब जाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *