Punjab News: Retired Police Inspector के घर चली गोलियां, देखें वीडियो

इंसाफ न मिलने पर पहुंचे SSP दफ्तर, धरने की दी चेतावनी

गुरदासपुर: जिले के गांव लोंगोंवाल में सेवानिवृत्त पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर और उसके भतीजे पेट्रोल पंप मालिक के घर के बाहर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। वहीं रिटायर्ड इंस्पेक्टर जर्नैल सिंह ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके मुताबिक फायरिंग करने वाले लोगों ने कुछ समय पहले उनके घर की रेकी की थी। जिसकी वीडियो उनके द्वारा पुलिस भी दी गई थी।

जरनैल सिंह का कहना है कि आज 4 दिन बीत चुके हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है, लेकिन वह अज्ञात लोगों के खिलाफ है। जबकि फायरिंग करने वाले की पहचान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताई थी। जिसके बावजूद संबंधित थाना इंचार्ज द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते वह अपने गांव की पंचायत के साथ आज एस.एस.पी. बटाला से मिले हैं, जहां उन्हें जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

जरनैल सिंह ने कहा कि अगर जल्द पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस मामले में डी.एस.पी. संजीव कुमार का कहना था कि शिकायतकर्ता जर्नैल सिंह द्वारा थाना इंचार्ज पर लगाए गये आरोपों का कोई सबूत सामने आता है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *