नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपियों से 12.75 लाख के नोट बरामद, देखें वीडियो

यमुनानगरः बाजार में नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों से 13 लाख 66 हजार रुपए की नकली करेंसी बरामद की है। गिरोह बाजार में इन नोटों को चलाता था ये पूरा गिरोह पंचकूला और पीर मुछल्ला से ऑपरेट किया जा रहा था। यमुनानगर पुलिस ने एक ऐसे मामले को सुलझाया है जो लंबे समय से लोकल मार्केट में नकली नोट चलाकर अपना धंधा चला रहे थे।

यमुनानगर की CIA-1 की पुलिस को सूचना मिली की छछरौली के पास दो युवक बाइक पर नकली नोट लेकर निकलेंगे। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछा छछरौली के पास नाका लगाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 91 हजार के नकली नोट बरामद हुए। दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की तो पता चला कि ये गैंग पंचकूला से ऑपरेट होती है। जिसके बाद पुलिस ने पंचकूला के पास पीरमुछला में दबिश दी और 4 आरोपियों को पीरमुछला और पचंकूला से उठा लाई। जब उनके ठिकानों को खंगाला तो वहां से 12 लाख 75 हजार के नकली नोट पकड़े। सभी नोट 500, 200 और 100 के हैं। CIA 1 के इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया कि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। मुख्य सरगना प्रभजोत साल 2023 में पहले जेल भी जा चुका है। पुलिस को आरोपियों लैबटॉप, स्कैनर समेत कई सामान बरामद हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *