Punjab: नेता पर FIR दर्ज होने के मामले में BJP नेता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः पूर्व भाजपा नेता व जूतों के कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिकंल के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने बीते दिन मामला दर्ज किया था। जिसमें सिख कथावाचक के खिलाफ सोशल मीडिया गाली गलोच करने और उसे धमकाने के आरोप थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी फरार चल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि उनकी ध्यान में आया है कि प्रिंकल नाम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रधान रजनीश धीमान का कहना है कि प्रिंकल का भाजपा पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि सन् 2021 में उसे पार्टी में शामिल किया गया था, लेकिन पार्टी ने 2 माह बाद पार्टी द्वारा पंजाब लेवल पर ही प्रिंकल को निष्कासित कर दिया था। जिला प्रधान ने कहाकि उसे निष्कासित करने के बाद वह प्रधान के पद पर तैनात हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रिंकल नामक व्यक्ति से कोई भी लेना-देना नहीं है। बता दें कि प्रिंकल अक्सर सोशल मीडिया में किसी ने किसी मुद्दे को लेकर विवादों में रहता है। कथावाचक हरप्रीत सिंह मक्खू ने पुलिस को बताया कि उसने अमृतपान किया हुआ है। देशों-विदेशों में वह सिख धर्म का प्रचार करता है। करीब 7 हजार से अधिक उसके इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चल रहे है।
उसका खुद का भी सोशल मीडिया पर चैनल चल रहा है। हरप्रीत ने कहा कि कुछ दिन पहले गुरविंदर सिंह प्रिंकल नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। हरप्रीत सिंह मुताबिक उसने इस संबंध में प्रिंकल के विरोधी पक्ष का इंटरव्यू करके फेसबुक पर चलाया। जिसके बाद गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने अपने मोबाइल नंबर 8936000088 से मेरे मोबाइल पर व्ट्सएप्प काल की और वह गाली गलोच करने लगा। प्रिंकल ने मां-बहन की गालियां निकाली। उसने गालियां देकर धमकाया।
हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रिंकल ने व्ट्सएप्प काल की रिकार्डिंग करके उसमें एडिटिंग करवा कर अपने प्रिंकल लुधियाना फेसबुक पेज पर डाली।  सामाजिक तौर पर प्रिंकल ने मेरी छवी खराब की। देश-विदेश में संगत मेरी कथा सुनती है। इस कारण उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। महिलाओं के खिलाफ आपतिजनक शब्द सोशल मीडिया पर बोलने के उस पर पहले भी दो मामले दर्ज है।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *