Roadways Bus और Truck में हुई टक्कर में कई लोग घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे

बिनौजरः उत्तर प्रदेश के बिनौजर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें काफी लोग घायल बताए जा रहे हैं। रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रोजवेज बस हरिद्वार से बरेली की तरफ जा रही थी। बिजनौर में थाना रहेड़ के नेशनल हाईवे दहलावाला का मामला बताया जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही बिजनौर में एक और सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा 27 मई को हुआ था। इस दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता व उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सिर्फ पत्नी जिंदा बच पाई। यह दुर्घटना बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *